
फिर ना मिले रे ऐसा समय सुहाना
फिर ना मिले रे,
ऐसा समय सुहाना,
ओ मन मेरे जाग सवेरे प्रभु का दर्शन पाना,
प्रभु का दर्शन पाना,
प्रभु दर्शन से होए पुनीता,
जनम सफल कर ले मन मीता,
समय सुनेहरा कभी ना ठहरा,
फिर होगा पछताना,
नर तन पाके क्या तू करता,
नश्वर धन से झोली भरता,
मन समझा ले ओ मतवाले,
छोड़ यूंही भरमाना,
मुश्किल से जग माया पावे,
प्रभु तेरा भीतर मुस्कावे,
वो अविनाशी सब सुख राशि,
बन उसका दीवाना,
जो आया सो एक दिन जाये,
ये सच्चाई समझ ना आये,
जो आया सो एक दिन जाये ये सच्चाई समझ ना आये,
तज मनमानी शरणौ हो प्राणी,
साचा हरी ठिकाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
