
मैया तुम्हारे द्वार से बतलाऊ क्या मिला,
इज्जत मिली शोहरत मिली ये दर तेरा मिला,
फूलों में सज रही है, मेरी माता शेरावाली,
ममता भरी छवि है लागे है मन को प्यारी,
चम् चम् चमक रहा है माथे पे मुकुट माँ के,
करुना बरस रही है करुना भरी नजर से,
सुद्ध बुद्ध ही खो गयी है जब से छवि है निहारी,
हाथों में लाल मेहंदी चूड़ा भी लाल माँ का,
है लाल लाल चोला मन मोह रहा जहाँ का,
सुन्दर सी लाल चुनरी उस पर लगी किनारी,
चुन चुन के कलियाँ जिसने मंदिर तेरा बनाया,
हीरे व् मोतियों से क्या खूब है सजाया,
हीरे और मोतियों से क्या खूब है सजाया,
उन हाथों पे ये सदके उन हाथों में मैं वारि,
बजरंगी आगे आगे हाथों में ध्वज उठाये,
पीछे है भैरों बाबा माँ को झुला झुलाए,
बजरंगी आगे आगे हाथों में गद उठाये,
आठों भुजाओं में है माँ अस्त्र शस्त्र धारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



