
बजरंगबली तुझे गाऊं ,
तेरा हर पल ध्यान लगाऊं ,
तुम्हारी जय होवे , तुम्हारी जय होवे
तुझे दिल में मैं बैठाऊँ ,
तेरा हर पल दर्शन पाऊं ,
तेरे दर पर शीश झुकाऊं ,
अपने सोये भाग जगाऊँ ,
हे संकटमोचन हनुमान ,
कलयुग के देव महान ,
करते सबका कल्याण ,
अब तो रख लो मेरा ध्यान ,
तुम इष्ट मेरे हनुमान ,
तेरे चरण पडूँ भगवान ,
भजन रचनाकार : ज्योति नारायण पाठक
(मोब: ९५९८०५०५५१)
वाराणसी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


