
बजरंगबली तूने कलयुग निहाल कर दिया
बजरंगबली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया,
संकट मिटा भगतों के,
यूं मालामाल कर दिया,
बजरंग बली तूने,
तर्ज – तेरी मोहब्बत ने।
हाथ पसारे कोई आये तेरे दर,
बरसे उसी पे बाबा तेरी महर,
हरपल सब की सुनता है,
पल में झोली भरता है,
बिन मांगे ही मन चाहा फल,
तूने दे दिया,
आंख का अंधा पाए नयन,
निर्धन भी पा जाये महल,
बांझन को बेटा मिल जाय,
कोढ़ी कंचन काया पाय,
जिसने किया भरोसा वो,
निहाल हो गया,
सुन मेरे भैया सुन री बहन,
बात अनूठी कर ले अमल,
जो कोई दिल से बुलायेगा,
बाबा दौड़ा आएगा,
मेरा भी संकट बाबा ने,
पल में हर लिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

