
माता अंजनी के प्यारे,
श्री राम की आँख के तारे,
वीर बलि हनुमान तुम्हारा क्या कहना,
बजरंगी हनुमान तुम्हारा क्या कहना,
तुम्हारा क्या कहना,
वीर बलि बलवान तुम्हारा क्या कहना।।
श्री राम दूत बन आया,
सीता का पता लगाया,
एक मुक्के में अक्षय को,
तुमने यम लोक पठाया,
लंका में आग लगाई,
लंकेश की शान घटाई,
तुम हो शक्ति की खान,
लक्ष्मण को मुरछा आई,
तो घबराए रघुराई,
तुम चले उखाड़ गिरी को,
अद्भुत लीला दिखलाई,
लाए संजीवन बूटी,
लक्ष्मण की मुरछा टूटी,
मुर्दे में डाली जान,
जब राम नज़र ना आए,
मोती सारे बिखराए,
तब लंकपति ने तुम पर,
तानो के तीर चलाए,
तुम चिर गये थे सीना,
पल भर भी देर करी ना,
सीने में सीता राम,
तू अला बला को टाले,
तू खोले तकदीर के ताले,
उसका कोई क्या कर लेगा,
जिसको तू आप संभाले,
दुष्टो को मार भगाए,
जब तू अपनी पे आए,
‘नरसिंह’ करता गुण गान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




