
बजाओ राधा नाम की ताली
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।
श्रृष्टि का आधार हैं राधा, करुना मयी सरकार हैं राधा,
राधा नाम है जिस रसना पर, उस ने भक्ति पा ली ।
प्रेम सुधा बरसाने वाली, करुना रस छलकाने वाली,
तन मन शीतल कर जीवन में, भर देगी खुशहाली ।
कृपा दृष्टि जिस पर कर देती, जीवन में खुशिया भर देती,
वन उपवन फूल खिले और महके डाली डाली ।
ओर कोई फिर चाह करे क्यूँ, दुनिया की परवाह करे क्यूँ,
सांवरिया की स्वामिनी जब है ʻदासʼ तेरी रखवाली ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



