
बड़ा पछताओगी ओ गौरा रानी
ओ गौरा रानी, ओ गौरा रानी ॥
जो भोले संग, ब्याहोगी, ओ गौरा रानी ॥
भोले के, सिर पर, लम्बी जटाएं ॥
कैसे, सुलझाओगी, ओ गौरा रानी ॥
भोले की, जटायों में, गंगा बहत है ॥
डूब, तुम जाओगी, ओ गौरा रानी ॥
भोले के, माथे पे, चंदा विराजे ॥
ठिठुर, तुम जाओगी, ओ गौरा रानी ॥
भोले के, गले में, सर्प विराजे ॥
कि डर, तुम जाओगी, ओ गौरा रानी ॥
भोले के, हाथों में, डमरू विराजे ॥
झूम, तुम जाओगी, ओ गौरा रानी ॥
पीतें, सदा ही, वो भंगिया के प्याले ॥
घोट, थक जाओगी, ओ गौरा रानी ॥
भोले के, संग में, नंदी विराजे ॥
कहाँ, तुम बैठोगी, ओ गौरा रानी ॥
भूत-प्रेत, भोले के, साथ में रहतें ॥
तुम, किनसे बतिआयोगी, ओ गौरा रानी ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



