
बड़ी दूर से हूँ आया बाबा तेरी शरण में
बड़ी दूर से हूँ आया,
बाबा तेरी शरण में,
थोड़ी सी जगह दे दो,
अपने श्री चरण में,
तर्ज – दुनिया ने दिल दुखाया।
कर्मो के बवंडर से,
कर किरपा तुमने खिंचा,
मुरझाई मन की बगिया,
तुमने दया से सींचा,
मेरा बीते बाबा हर पल,
अब आपकी लगन में,
मैं जग से हार जाऊं,
इस बात का ना गम है,
मेरे साथ है सांवरिया,
क्या ये भी कोई कम है,
बेखौफ जी रहा हूँ,
दुनिया के ताने सुनकर,
‘मदना’ ना होगा घायल,
जग को समझ गया हूँ,
तेरा हुआ हूँ पागल,
मन व्यर्थ जल रहा था,
संसार की अगन में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
