
बना के दासी बसा लो
बनाके दासी बसा लो मुझे बरसाने में,
हे राधे ! तुम बिन कौन मेरा इस जमाने मे....
मैं आपसे इतना चाहूं कि आपको चाहूं,
करूँ तम्मना किसी ओर की तो मर जाऊं ।
तमाम उम्र कटे आपको रिझाने में..,
मेरी जुबां पर नाम हर पल आपका ही रहे,
तुम्हारी याद में तड़पकर मेरे नैना बहे ।
सुकून मिलता रहे राधे-राधे गाने में..,
मेरी नज़र को बस तुम्हारा ही नजारा मिले,
तुम्हारे द्वार के टुकड़ों से मेरा गुज़ारा चले ।
रमण हमेशा करो दिल के आशियाने में..,
कृपा करो, कृपा करो, राधा रानी कृपा करो...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


