
बनी बनी रे जोगन भोले बाबा की जोगन
लागी लागी रे लगन भोले बाबा की लगन
तेरी आँखों से आंखे मिला बेठी
अपना तन मन सब तुझपे लुटा बेठी
तेरे चरणों में सिर को जुका बैठी
अपनी काशी अलग मैं बना बैठी,
रंग दे रंग में अपने रंगरेजवा
तेरी जोगन तेरे दर पे आ बेठी
दिल में लगा है शिव का डेरा,
बन हर काम भी मेरा
मैं भोले की भोले मेरा
करती हु हर दम मैं नमन
मैं हु जोगन भोली भाली
हाथ तमुरा पूजा की थाली
भोले बाबा को चाहने वाली
भोले की धुन में रहती मगन
किरपा करो मेरे भोले शंकर,
मुझको बना लो पैरो का कंकर
मुझपे चला दो तंतर मन्त्र
मिल जाए मुझे तेरे दर्शन
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

