
बन्दे सतगुरु सतगुरु बोल तेरा क्या लगेगा मोल
बन्दे सतगुरु सतगुरु बोल,
तेरा क्या लगेगा मोल,
दस बीस कोस नहीं चलणा,
तेरे सर पर भार नहीं धरणा,
तेरा हाथ पांव नहीं हिलना,
भाई रे मन की घुंडी खोल,
मन रे सायब सायब बोल,
ये मन बहुरंगी घोडा,
घोड़े के पांच बछेरा,
ये पांचू फिरे लुटेरा,
इनकी बाँह बेगी मोड़,
या माया है जग ठगनी,
या बड़ा बड़ा संग लगनी,
माया ने जग भरमाया भाई रे,
इसका पिंडा छोड़,
तने दास कबीर समझावे,
भूल्या ने राह बतावै,
गया वक्त हाथ नहीं आवै भाई रे,
मन की आंख्या खोल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

