
जय जय भोले भण्डारी, हे भक्तों के हितकारी,हम बड़ी दूर से चलकर, आयेंगे तेरे दर पर,बम बम का जुबा पे नारा है, तुम्हारा ही सहारा है ।।
टेर ।।
तर्ज – सूरज कब दूर गगन से
खेड़ीघाट से चलकर, महाकाल को जाना,हम लम्बे रस्ते में, भोले साथ निभाना,बूढ़े बालक नर नारी, करना सबकी रखवारी ।। १ ।।
काँधे पे काँवड़िया, लच’ लच करती जाये,छम छम घुँघरू बाजे, मन में जोश जगाये,ये जल है नर्मदा वाला, इसे दो कलशों में डाला ।।
२ ।।
एक एक कदम हमारा, ज्यों ज्यों बढ़ता जाता,ऐसा लगता मानो, तुं नजदीक है आता,मिट जायेंगी जब दूरी, आशाएँ होंगी पूरी ।। ३ ।।
सदा बुलाते रहना, अर्जी यही हमारी,हम पर दया की रखना, भोले नजर तुम्हारी,‘बिन्नू’ है प्रेम दिवाना, इसे मंजिल तक पहुँचाना ।।
४ ।।
लिरिक्स – बिन्नू जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


