
बरसाने चली जाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी
Barasaane Chali Jaauungi Raadha Raani Ko Manaauungi lyrics
बरसाने चली जाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
रानी को मनाऊं महारानी को मनाऊंगी,
बरसाने चली जाऊंगी.....
भादो मास तिथि आई रे अष्टमी,
झूम उठे है सारी ब्रजभूमि,
राधा जन्मदिन में जाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
मोरा नाचे कोयल कुके,
चारों ओर हरियाली चमके,
कलियों से महल सजाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
ऊंची हवेली श्री राधे की,
खोर साकरी बरसाने की,
परिक्रमा मै लगाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
दूर-दूर से आये नर नारी,
कनक हिंडोले में झूले राधा रानी,
चरणों में बैठ झूलाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
कभी तो नजर घुमाएंगी राधे,
अपना हमको बनाएंगे राधे,
दासी बन रह जाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
चाकर बनकर सेवा करूंगी,
सुबह शाम पूजा में रहूंगी,
श्री राधे के गुण गाऊंगी राधा रानी को मनाऊंगी,
राधे राधे राधे राधे मेरी श्री राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

