
बरसाने को एक गाड़ी जात है,
बहन मेरी गाड़ी में बैठ करेंगे बरसाने में भजन करेंगे....
कौन सौक की सौकन बनेंगे,
बहन मेरी किसके बोल सहेंगे, बरसाने में भजन करेंगे....
बरसाने में कुंड घनेरे,
बहन मेरी वही स्नान करेंगे, बरसाने में भजन करेंगे.....
बरसाने में मंदिर घनेरे,
बहन मेरी सुबह उठ दर्शन करेंगे, बरसाने में भजन करेंगे.....
बरसाने में पहाड़ घनेरे,
बहन मेरी राधे राधे बोल चढ़ेगे, बरसाने में भजन करेंगे.....
बरसाने में राधा रानी,
बहन उनके चरणों की सेवा करेंगे, बरसाने में भजन करेंगे.....
बरसाने की कर परिक्रमा,
बहन जीवन को सफल करेंगे, बरसाने में भजन करेंगे......
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


