
बरसाने में मच रही धूम खुशियां छाई है
बरसाने में मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं।
दोहा – बरसाने में गजब है मस्ती,
अजब ही खुशियां छाई,
राधे जी के जन्मदिवस पर,
सबने धमाल मचाई है।
राधे रानी का जन्मदिन आया,
धूम मचाई है।।
बरसाने की है पावन भूमि,
जहां पर हैं राधा जी जन्मी,
वहां रावल है एक गांव,
लाडो प्रगटाई है,
भानु भवन में बजते बाजे,
इसी भवन में राधे बिराजे,
राधा नाम की जय जयकार,
की रटन लगाई है,
कीरत मैया लाड लडावे,
भानु बाबा हीरे मोती लुटावे,
देख लाली को हुए निहाल,
बधाई लुटाई है,
राधा जी की महिमा है न्यारी,
कृष्ण भी जिन पर जाएं बलिहारी,
‘श्याम’ ने भी सब के संग,
बधाई गाई है,
स्वर एवं लेख – घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी ( हरियाणा) 9034121523
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
