
बसो हमारे मन मंदिर में सांवरिया सरकार
बसो हमारे मन मंदिर में,
सांवरिया सरकार,
प्रभु मुझे ऐसा वर दो,
थाम लो मेरी बाह मुरारी,
आन खड़ी तेरे द्वार,
तर्ज – मिलों ना तुम तो हम घबराए।
आप संभालो चाबी,
अब तो हमारे घर द्वार की,
हमको बनालो दासी,
खाटू के दरबार की,
हर पल हो तेरा ही सुमिरन,
सुबह ना देखूं शाम,
फंद छुड़ा दो मेरा,
लोभ मोह अभिमान से,
धैर्य हमें दो इतना,
भटकु कभी ना श्याम नाम से,
सहन करूं मैं जब तक तन में,
रहे हमारी जान,
याद रहे ना हमको,
कोई सिवाय खाटू धाम के,
आज यहीं से मांगू,
मोरबी मैया तेरे लाल से,
रोम रोम से निकले मेरे,
सांवरिया का नाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

