
बाबा उन भगतों के, वश में हो जाते हैं
बाबा उन भगतों के, वश में हो जाते हैं,रोज नियम से, श्याम को जो भी, भजन सुनाते हैं ।। टेर ।।
तर्ज – सावन का महीना पवन करे शोर ।
सुर ना ही ताल देखे, देखता ये भाव है,बढ़ जाता साँवरे का, उनसे लगाव है,उन के घर में बाबा, नित आते जाते हैं ।। रोज ...
रीझता नहीं है बाबा, दौलत के जोर से,खींचा चला आये केवल, भजनों की डोर से,भजनों के लालच में ये दौड़े आते हैं ।। रोज ...
श्याम मिलन का ‘माधव’, भजन ही है जरिया,मिलता है भजनों से ही मेरा सांवरिया,श्याम प्रभु आ करके, उन्हें दरश दिखाते हैं ।।
रोज ...
लिरिक्स – अभिषेक शर्मा (माधव) जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

