
बाबा एक नज़र भर देख ले
बाबा एक नज़र भर देख ले
तेरे दर पर भीड़ अपार,
मैं भी आ गया भीड़ में,
तेरी ईब तो गठरी खोल ले,
क्यों ल्या राखी सै बार,
मेरी भर झोली हट ना करे,
मेरे साँवलिया सरकार,
तेरे नख़रे ठीक ना,
बाबा इतने नखरे ठीक ना,
मेरे शीश में पक गया बाल,
मेरा रगड़ रगड़ सर घस गया,
तेरी चौखट पर दातार,
तू है कलयुग का देवता,
बाबा है कलयुग का देवता,
तेरे हाथ मेरी पतवार,
मेरी थोड़ी कही जा समझ,
तेरे वैरागी खड़ा द्वार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


