
बाबा तेरी मोरछडी जग में साजे से
बाबा तेरी मोरछडी जग में साजे से
सारी मुश्किल सारे संकट डर के भागे से,
मोरछडी तेरी ऐसी बाबा जादू डाले से
मेरे जीवन की गाडी पटरी पे चाले से,
मोरछड़ी के झाडे से सोई किस्मत जागे से
मोर पंख की बनी छड़ी यो किस्मत चमकावे
झाडो देवन श्याम धनि खुद चल कर है आवे,
तू जीवन या मोरछड़ी मने धडकन लागे से
जिस घर में तेरी मोरी छड़ी हॉवे खुशिया बरसे से,
जो मस्ती तू देवे उस में दुनिया तरसे से,
ना रवे कदी वो पाछे चाले सब से आगे से,
लेलो भगतो लेलो झाडो बाबा देवो से
पूजा मित्तल भी झुक झुक के झाडो लेवे से
सारे जग में मोरछड़ी का डंका बाजे से
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
