
बाबा तेरी याद आती है बड़ी
बाबा तेरी याद आती है बड़ी,
आती है बड़ी रुलाती है ।
सारी सारी रात जगाती है यही,
आती है जब याद सताती है बड़ी ।।
दर्शन दे दो ना दर्शन दे दो ना ।
दर्शन दे दो ना ।।
मस्ती में लगते थे जब जयकारे,
मंदिर में इत्तर की वो बौछारें ।
दर्शन को आते थे प्रेमी सारे,
ग्यारस पे आनंद लेते थे सारे ।।
तेरे दीवाने हो जाते थे,
लौट तो घर तो चले आते थे ।
दिल अपना खाटू छोड़ आते थे ।।
सोचा ना था ये दिन भी आएंगे,
दर्शन ना तेरे हम कर पायेंगे ।
ग्यारस को भी खाटू सूना होगा,
इतना सबर बाबा कैसे जो होगा ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




