
बाबा ये फरियाद
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये फरियाद करे,
उसकी आस कभी ना टूटे,
जो बस तुझको याद करे,
बाबा ये अरदास करे......
बड़ी कठिन है राह लगन की,
तेरे सहारे चल लेंगे,
प्रेमी कहते बाबा अपने,
हर मुश्किल का हल देंगे,
उसका कोई कैसे बिगाड़े,
तू जिसके सर हाथ धरे,
मन की बातें जिसको कह दे,
वो एक तू है सांवरिया,
तू प्रेमी के भाव को देखे,
किसने क्या अर्पण किया,
तू उन नैनो में बस जाए,
जो नैना है प्रेम भरे,
पकड़ के रखना हाथ हमारा,
भवसागर तर जाएंगे,
अपने लायक हमें बना लो,
तो सेवा कर पाएंगे,
जब जब जनम मिले 'पंकज'को,
तुम रहना बस नाथ मेरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


