
बाबा श्याम जन्मोत्सव
जय जय खाटू श्याम बाबा
जय जय खाटू श्याम
धुन :- आओ बच्चो तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की ।
अहिलवती का राज दुलारा ,खाटू शहर में आया है।
चलो चलो श्री श्याम दरश को ,कृष्ण कन्हैया आया है।
खाटू में अवतार लिया है ,खाटूपति नरेश नें।
श्याम प्रभु का जन्म महोत्सव ,हो रहा है देश में।।
श्याम जगत में बजी बधाई ,घर घर मंगल छाया है।
चलो चलो श्री......
बरस रहे रंग रस फूल कलियां ,बंटती फल मिठाइयां हैं।
बाज रहे हैं ढोल तमूरे ,बाज रही शहनाइयां हैं।।
फूल बरसावें देव गगन से ,घर घर आनंद छाया है।
खूब सजा दरबार श्याम का ,अद्भुत है श्रृंगार हुआ।
श्याम प्रभु के जन्म दिवस पर अर्श फर्श जयकार हुआ।।
सन्त भगत जन नाच रहे हैं ,मन ‘‘मधुप’’ हर्षाया है।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




