
हर हर महादेव शिव शंभू , हर हर महादेव शिव शंभू
बारह ज्योतार्लिंग के दर्शन करके शीश झुकाऊंगा ।
शिव शंकर का ध्यान लगाकर भव से मै तर जाऊंगा ॥
सोमनाथ मल्लिकार्जन, करते दुखड़ो का भंजन
महाकाल और ओमकार, करते जीवन का उद्धार
शिव शंकर का जप-तप करके , भय से मुक्ति पाऊंगा
केदारनाथ भीमाशंकर, तेरी दृष्टि है सब पर
विश्वनाथ त्रयंबकेश्वर, सारी विपदा लेते हर
शिव शंकर का पूजन करके, पापो सेछूट जाऊंगा
वैधनाथ नागेश्वर, तुम परम पिता परमेश्वर
रामेश्वर घुश्मेश्वर, हाथ रख "कीर्ति" के सर
शिव शंकर का सिमरन करके, कलयुग से मोक्ष पाऊंगा
गायक- वज़ीर सिंह
गीतकार- कीर्ति पाहूजा ( 9340721316 )
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



