
बारिशों की छम छम में तेरे दर पे आए है लिरिक्स बारिशों की छम छम में तेरे दर पे आए है
बारिशों की छम छम में तेरे दर पे आए है
मेहरावाली मेहरा कर दे,
झोलियाँ सबकी भर दे
बिजली कड़क रही है, हम थम के आए है
कोई बूढी माँ के संग आया
कोई तनहा हुआ तैयार
कोई आया भक्तो की टोली में
कोई पूरा परिवार
सबकी आँखे देख रही
कब पहुंचे तेरे द्वार
छोटे छोटे बच्चो को,
संग लेकर आए है
बारिशों की छम छम में,
तेरे दर पे आए है
काली घनघोर घटाओ से
जम जम कर बरसे पानी
आगे बढ़ते ही जाना है
भक्तो ने यही है ठानी
सबकी आस यही है के
मिल जाए तेरा प्यार
भीगी भीगी पलकों पर,
सपने सजाए है
तेरे ऊँचे भवन पे माँ अम्बे
रहते है लगे मेले
मीठा फल वो ही पाते है
जो तकलीफे झेले
दुःख पाकर ही, सुख मिलता है
भक्ति का ये सार
मैया तेरे दरश के दिवाने आए है
रिम झिम ये बरस रहा पानी
अमृत के लगे समान
इस अमृत में भीगे पापी
तो बन जाए इंसान
कर दे मैया रानी कर दे,
हमपे भी उपकार
हमने भी जयकारे,
जम जम के लगाए है
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
