
बालाजी के भक्तों सुनलो,
बाबा का गुण गाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो॥
पवन देव के लाल और माँ,
अंजनी सुत का ध्यान धरो,
दुःख और कष्ट सताए जब जब,
याद उन्हें बस किया करो,
सुन्दरकाण्ड का वर्णन उनकी,
महिमा रोज सुनाया करो,
दिन मंगल का जब भी आए,
बाबा का उपवास करो,
लाल लंगोटा सिंदूर चढ़ाकर,
चालीसा का पाठ करो,
देसी घी के साथ चूरमा,
उनको भोग लगाया करो,
चरण पकड़ लिए हनुमत के जब,
राम जी कैसे भागेंगे,
राम की जब अनुकंपा होगी,
सोए भाग्य भी जागेंगे,
स्वामी सेवक के रिश्ते का,
कुछ तो लाभ उठाया करो,
बड़े दयालु बाला मेरे,
लोग ये सारे कहते है,
भरे हुए भंडारों से वो,
झोलियाँ भरते रहते है,
जीवन मोड़ लिखे तो ‘बबली’,
बड़े प्रेम से गाया करो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



