
बिन तेरे दर्शन के
बिन तेरे दर्शन के बाबा दिल मेरा ये लगता नहीं
कब आऊंगा मैं तेरे दर पे हर पल मन मेरा कहता यही
बिन तेरे दर्शन के.................
पीर हुई है जग में भारी सबको आस तुम्हारी है
हर दिन बाबा लोग है मरते ऐसी ये महामारी है
कुछ तो बोलो नाथ दयालु रोग भयंकर रुकता नहीं
जब जब संकट आया जग में तुमने ही अवतार लिया
राम रूप में कृष्ण रूप में सबका ही उद्धार किया
आज ज़रूरत आन पड़ी है क्या तुमको ये लगता नहीं
हारे हुए का साथ निभाना हर दम तेरा काम रहा
दीनो को भाव पार लगाना खेवनहार तेरा नाम रहा
कमला की अर्ज़ी पे बाबा आज ये संकट हरता नहीं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
