
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ,
श्लोक
मैं नही जानू पूजा तेरी,
पर तू ना करना मैया देरी,
तेरा लख्खा तुझे पुकारे,
लाज तू रखले अब माँ मेरी।।
अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ,
वेद पुराणो में भी माँ की,
महिमा का बखान है,
वो झुकता माँ चरणों में,
जिसने रचा जहान है,
देवर्षि भी समझ ना पाए,
ऐसी लीला रचाए माँ,
संकट हरनी वरदानी माँ,
सबके दुखड़े दूर करे,
शरण आए दिन दुखी की,
विनती माँ मंजूर करे,
सारा जग जिसको ठुकरादे,
उसको गले लगाए माँ,
बिगड़ी तेरी बात बनेगी,
माँ की महिमा गया के देख,
खुशियो से भर जाएगा,
तू झोली तो फेलाके देख,
झोली छोटी पड़ जाती है,
जब देने पे आए माँ,
कबसे तेरी कचहरी में माँ,
लिख कर दे दी अर्जी,
अपना ले चाहे ठुकरा दे,
आगे तेरी मर्जी,
लख्खा सरल खड़ा हथ जोड़े,
जो भी हुकुम सुनाए माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




