
बोलो जय मैया सिंह वाहिनी,
बोलो जय मैया सुख दायिनी,
भवनिधि तारक शक्ति कष्ट निवारक शक्ति,
महामाया वर दायिनी,
ज्योति स्वरुप जग जननी तुम ही हो दुःख हरणी,
मैया तुम ही हो दुःख हरणी,
भय संताप की हन ली,
महादेवी सुख करणी,
आदी भवानी महादाती अष्ट भुजाओंवाली,
मैया अष्ट भुजाओंवाली,
कालीका दानव दलनी,
तुम ही हो महाकाली,
अमर अनंत तेरी लीला वास तेरा वास कण कण में,
मैया वास कण कण में,
डंका बजे तेरे नाम का,
तीनो काल त्रिभुवन में,
जय जय मैया सिंह वाहिनी......
रवि शशि अनगिन तारे जड़े तेरे मुकुट में है,
मैया जड़े तेरे मुकुट में है,
शुद्ध चित्त तुम्हे जो आराधे,
वो तेरे निकट में है,
ज्ञान की अद्भुत सरिता दिव्य कलाओंवाली,
मैया दिव्य कलाओंवाली,
झुकते तुम्हारे चरणों में,
बड़े बड़े बलशाली,
श्रद्धा से जो तेरे दर आता जो भी तेरे गुण गाता,
मैया जो भी तेरे गुण गाता,
खाली न जाता सवाली,
माँ निर्दोष कला वाली,
झोली वो भर जाता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


