
ब्रिज में तू ही तू दिखे
राधे रानी ओढ़ चुनरिया लाल ब्रिज में तू ही तू दिखे,
तू ही तू दिखे ब्रिज में तू ही तू चमके,
टीका पहने रे ओ राधे रानी मुकट सजावे रे,
बिंदिया का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
झुमके पहने रे ओ राधा रानी नथनी पहने रे,
होठों का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
हरवा पहने रे ओ राधे रानी पेंडल पहने रे,
माला का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
कंगन पहने रे ओ राधे रानी चूड़ियां पहने रे,
मेहंदी का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
तगड़ी पहने रे ओ राधे रानी गुच्छा पहने रे,
मीने का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
पायल पहने रे ओ राधे रानी बिछुआ पहने रे,
महावर का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
लहंगा पहने रे ओ राधे रानी साड़ी पहने रे,
चुनरी का रंग लाल ब्रिज में तू ही चमके रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



