
अपनी भक्ति का दे दो वरदान मैया
आपका मानूं मैं बड़ा एहसान मैया
झूठा जगत है झूठे सब इसके नाते
झूठे हैं नाते झूठी सब इनकी बातें
सच्चे सुख की नहीं मुझे पहचान मैया
महिमा सुन मैं भी आपके दर हूँ आया
डाल दो मुझपे भी अपनी ममता का साया
बेटा हूँ बनी हुई हो क्यूं अनजान मैया
मुझे भी मैया आपका दुलार चाहिए
राजीव को भी मैया आपका दुलार चाहिए
मिलता है सभी को मुझे भी प्यार चाहिए
चाहिए मुझे भी आपकी दया का दान मैया
©राजीव त्यागी नजफगढ़ नई दिल्ली
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

