
भक्तों में भक्त निराला ये माँ अंजनी का लाला
भक्तों में भक्त निराला,
ये माँ अंजनी का लाला,
मेहंदीपुर घाटे वाला,
श्री राम काज को तत्पर,
इक पल की ना देर करे,
जो करे राम नाम का सुमिरन,
ये उस पर मेहर करे,
श्री राम दूत मतवाला,
जपे राम नाम की माला,
श्री राम का सच्चा सेवक,
भक्तो का पालनहार,
मेहंदीपुर में देखो,
दिखाता है चमत्कार,
भक्तो का संकट टाला,
ये भक्तो का रखवाला,
जहां हरि का कीर्तन होता,
दौड़े आते है पल में,
भक्तो के संग में झूमे,
भक्ति का अमृत बरसे,
सब कहते बजरंग बाला,
खोले बंद किस्मत का ताला,
मेहंदीपुर धाम बनाके,
ये सबके संकट काटे,
और सालासर में सबको,
ये सोना चांदी बांटे,
‘सिंगला’ है किस्मत वाला,
पिए राम नाम का प्याला,
गायक / प्रेषक – दिनेश सिंगला।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




