
भक्तों की हरलो सारी पीड़,
जगदम्बा मईया,
ओ सिंघा वाली....
दुखिया रहे न कोई दुखिया,
सुखिया हो जाये संसार,
निर्धन रहे न निर्धन कोई,
हो जाये सब धनवान,
मूरख रहे न मूरख कोई,
हो जाये सब गुणवान,
लंगड़ा रहे न लंगड़ा कोई,
द्वारे तुम्हारे चल के आये,
जो गाते है गुन तेरे अम्बे,
उनको दे दो भक्ति दान,
राजेन्द्र गाते गुण तेरा अम्बे,
करदो हमारा बेड़ा पार,
गीतकार/गायक-राजेन्द्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



