
ओ बालाजी ओ बालाजी,
भक्त खड़े तेरे द्वार,
दर्शन पाने के लिये,
आ जावो एक बार,
दर्श दिखाने के लिये,
आ जावो बालाजी एक बार,
बजरंग बाला, दीन दयाला,
तू रखवाला, तू रखवाला,
भक्तों की प्रतिपाल करे
तू ऐसा है मतवाला,
आते है हर बार,
प्यार जताने के लिये,
गहरी नदियां, दूर किनारा,
दे दो सहारा, दे दो सहारा,
झूठे जग में तेरे बिन,
अब कोई नहीं हमारा,
नाम तेरा मझधार,
से तर जाने के लिये,
आये है तेरे द्वार,
ये मेरा जीवन, है तेरे हवाले,
मुझको बचा ले, मुझको बचा ले,
हमने सुनी है तेरी महिमा,
तेरे खेल निराले,
छोड़ा सब घर बार,
तुझे मनाने के लिये,
दास चिरंजी, सेवक तेरा,
चरणों का तेरे, चरणों का तेरे,
तेरे दर पर आन पड़े है,
कोई नहीं है मेरे,
आ जावो सरकार,
आ जावो सरकार मुझे,
अपनाने के लिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
