
भजनो को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मुझे मौत भी जो आए,
दरबार में ही आये,
तू कहे तो बन के काजल,
तेरी आँख में समाऊं,
तेरी कृपा से ही बाबा,
भजनों को गुनगुनाऊँ,
या काम ऐसा कर दे,
तेरे दिल को जो लुभाए,
मुझे आज मिल गई है,
जीवन की मेरी मंज़िल,
श्री श्याम मिल गए है,
बस में नहीं ये दिल,
‘आलिया बेटू’ पे जो है,
सब श्याम से मिला है,
कहते ‘रमन’ ये खुशियां,
तेरे नाम से लुटा दूँ,
तेरी श्याम अपने दिल में,
तस्वीर भी सजा दूँ,
करनी करू मैं ऐसी,
मेरा श्याम मुस्कुराये,
टिप – इस भजन को ‘तुझे प्यार करते करते’
तर्ज पर भी गाया जा सकता है।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
