
भजन करो भाई हरि का सुखदाई,
ओ ही पार करे उद्धार करे, जिसने भी लगन लगाई।
भजन करो भाई.....
भक्तो की प्रभु सुनते है सदा,
भक्तो को तारने आए थे,
जंगल में भीलनी सबरी के,
ओ झूठे बेर भी खाए थे,
करुणा के धाम ओ है श्रीराम रघुकुल के है रघुराई,
केवल दो कच्चे धागों से,
द्रोपति ने बांधा था बंधन,
द्रोपति ने ध्यान लगाया तब,
जब हो रहा था चीर हरण,
जल्दी से ओ आए अपनी लीला दिखाए, बहना की लाज बचाई,
डॉ सजन सोलंकी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



