
चाहे तू जो आत्म ज्ञान,
भजमन नारायण नारायण,
कर अपने प्रभु का चिंतन,
कहीं बीत ना जाये जीवन,
जग से क्या नेह लगाना,
बैरी जग छोड़ के जाना,
करले तू मालिक का ध्यान,
चाहे जो आत्म शक्ति,
कर अपने प्रभु की भक्ति,
तेरा हो जाये कल्याण,
मालिक का सुमिरन कर ले,
भव से तू पार उतरले,
भक्ति से मिलते भगवान,
धोले तू मैली चदरिया,
कहीं बीत ना जाये उमरिया,
अपने मालिक को पहचान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


