
भजले नाम प्रभु का भजले,
धरले प्रभु मूरत मन धरले।।
यह संसार रैन का सपना,
इससे मोह तू तज दे,
काम क्रोध मद मोह भूलाकर,
प्रेम दया अपना ले,
विषय भोग से वैरागी बन,
सतगुरु सुमिरन कर ले,
भज ले नाम प्रभु का भजले,
माया झूठ कपट छल छोड़,
निश्छल मन को करले,
ओस बून्द सा सारा जीवन,
आत्म चिंतन कर ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

