
भजो गोविंद गोविंद गोपाला मुझे तेरा ही सहारा नंदलाला
Bhajo Govind Govind Gopaala Mujhe Tera Hi Sahaara Nandalaala lyrics
भजो गोविंद गोविंद गोपाला मुझे तेरा ही सहारा नंदलाला
मीरा ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
देखो प्याले में आ गये नंदलाला भजो.
द्रोपदी ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
देखो साड़ी में आ गये नंदलाला भजो
शबरी ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
देखो बेरों में आ गये नंदलाला
पृहलाद ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
देखो खमभे में आ गये नंदलाला भजो..
नरसी ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
देखो भात भराय गये नंदलाला
अर्जुन ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
रणभूमि में आ गये नंदलाला देखो ज्ञान सिखा गये नंदलाला
भक्तों ने तुझे पुकारा है तूने आकर दिया सहारा है
देखो कीर्तन में आ गये नंदलाला
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

