
भारत से कोरोना मिटाना,
मोदी जी का साथ निभाना,
तर्ज – परदेशियों से न अंखियां।
बहुत जटिल है यह महामारी,
इस में फंसी है दुनिया सारी,
लेकिन कोई भी न घबराना,
लाकडाउन का पालन करना,
अपने अपने घर में रहना,
भूल के भी बाहर नहीं जाना,
हाथों को साबुन से धोना,
गले किसी से कभी मिलो ना,
न ही किसी से हाथ मिलाना,
लेखक / प्रेषक – शिव नारायण जी वर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

