
भोर भजो गोविन्द गोविन्द
भोर भजो गोविन्द गोविन्द , सांज भजो गोपाला
भोर भजो गोविन्द गोविन्द ,
सांज भजो गोपाला
सोवत, जागत , हरिगुन गावत ,
सानंद भजो नंदलाला
मोर मुकुट, सुन्दर लट,
अधर निकट बांसुरी
पीताम्बर सोहे कटी ,
वैजयंती गल माला |
करुणामय, सुलोचन,
श्याम ह्रदय अमृतघन
चरणों में ब्रिन्दाबन ,
सुमिरो बन ब्रिजबाला |
नील गगन, श्याम वदन,
श्याम गंध, श्याम किरन
पंछी स्वर बन्सी धुन ,
कण कण बसे गोपाला |
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
