
सारे जग का है वो रखवाला,
वो भोला बाबा है सबसे निराला,
बोल बम बोल बम,
इक चोर चला शिव मंदिर में,
पाप था उसके अंदर में,
घंटा आया उसको नजर जो था शिव के ऊपर,
लेकिन था काफी ऊचे उसतक वो कैसे पहुंचे,
कैसा लालच ने चक्र में डाला,
उपाए समज में आया होआ चोर खड़ा मुस्काया है,
शिव मूरत पे वो चढ़ के हाथ लगाया घंटे पे,
घंटा घन घन बोल उठा चोर का मनवा ढोल उठा,
हुआ प्रगट वो दीं दयाला,
मांग मांग बोले शंकर लेले तू मन चाहा वर,
मैंने तो बड़ा पाप किया तूने क्या इन्साफ किया,
बाबा तू है बड़ा भोला भाला,
कोई अक्षत पुष्प लाता है कोई चन्दन मुझपे चढ़ाता है,
पर तूने अपना तन कर दिया मुझको अर्पण,
तू भक्त है मेरा चोर नहीं तेरे जैसा कोई नहीं,
ऐसा भोले है डमरू वाला.
भोला बाबा है सबसे निराला,
शम्बू अंतर ध्यान हुआ चोर को तब ये ज्ञान हुआ,
त्याग दिया सब कुछ अपना शिव का सच्चा भक्त बना,
मन से ध्यान लगाने लगा कह तारा गन गाने लगा,
जपे निष् दिन वो शिव की माला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




