
भोला मेरा डमरू बजा के चला,
कष्टों को मेरे चुरा के चला,
भोले तेरी प्रीत मे जोगन हो गई,
गौरा की भी खबर तो तू ले,
अरज़ मैं करती हूँ चरणों मे बैठी हूँ,
मेरी तरफ इक नज़र देख ले......
माथे पे चंदा सजा के चला,
तन मृग छाला पहन के चला,
भोला मेरा डमरू…..
हम्म्म्म……
एक ही क्षण मे दीवानी हुई,
कल तक महलो की रानी जो थी,
कैसी की तूने जादूगरी भोले,
वन वन संग भटकने लगी,
नंदी सवारी बनाके चला,
अपनी जटाये लहराके के चला,
माथे पे चन्दन लगा के चला,
अंगों मे भस्म रमा के चला.......
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

