
भोले की किरपा से हमरे,
ठाठ निराले है ।
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ।।
भोले के चलते भक्तों,
पहचान बनी है हमारी ।
भोले का हाथ है सर पे,
जाने ये दुनिया सारी ।।
सेवा मिली हमें भोले जी की,
किस्मत वाले है ।
भजनों को तेरे गा कर,
मैं तो मस्ती में रहता ।
रस्ते में जो भी मिलता,
हर हर बम बम ही कहता ।।
कदम कदम पर बन जाते,
भोले रखवाले है ।
भोले ने जो भी दिया है,
उसे व्यर्थ ना यूँ ही गंवाओ ।
भोले की भक्ति करके,
थोड़ा सा कर्ज चुकाओ ।।
श्याम का सारा जीवन,
भोले तेरे हवाले है ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
