
भोले जपो जपो मन प्यारा
मुक्ति मिले मिले छुटकारा
तुझको जपना होगा
भोले का जो नाम गाता नहीं है
उसके कोई काम आता नहीं है
भोले चरण को अगर जो बिसारे
लगती नहीं नाव उसकी किनारे
ऐसा भला कौन है जग में दानी
जपते जिसे हैं जपी योगी ध्यानी
सारे जगत को जो अमरत पिलाये
खुद तो जहर भंग धतूरा है खाए
चारों तरफ हैं तुम्हारे अँधेरा
लक्खा तुम्हें मोह माया ने घेरा
विनती प्रभु भोले जी को सुनाना
चाहे अगर तुं परम पद को पाना
हर हर कहना होगा
बम बम जपना होगा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



