
भोले तुमसे मिलने का
भोले, तुमसे मिलने का, सावन ही बहाना है ॥
एक लोटा जल, बेलपत्र, हमें भोले पर, चढ़ाना है ।
भोले, तुमसे मिलने का, सावन ही...
हरिद्वार में, ढूँढा तुम्हें, काशी में, पाया है ॥
हिमाचल के, पर्बत पे, मेरे भोले का, ठिकाना है ।
फूलों में, ढूँढा तुम्हें, कलियों में, पाया है ॥
हरे, बेलपत्रों में, मेरे भोले का, ठिकाना है ।
सूरज में, ढूँढा तुम्हें, चंदा में, पाया है ॥
तारों की, चम चम में, मेरे भोले का, ठिकाना है ।
यमुना में, ढूँढा तुम्हें, गंगा में, पाया है ॥
सागर की, लहरों में, मेरे भोले का, ठिकाना है ।
जंगल में, ढूँढा तुम्हें, पेड़ों में, पाया है ॥
हरी, हरी भंगियाँ में, मेरे भोले का, ठिकाना है
मंदिरों में, ढूँढा तुम्हें, घर-घर में, पाया है ॥
भक्तों के, हृदय में, मेरे भोले का, ठिकाना है ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





