
भोले बाबा नाच करत हैं
ॐ नमोः शिवाय, ॐ नमोः शिवाय
, जब मस्ती में आए,,,
बोलो नीलकंठ की,,, ( जय जय जय )
बोलो डंमरु धारी की,,, ( जय जय जय )
कानो में तेरे, कुंडल सोहे, "माथे चंदा साजे
धिनक धिनक धन, नाच करत हैं, "डम डम डंमरु वाजे
गौरां माता, और गणपति
, मंद मंद, मुस्काए,,,
बोलो शंभु नाथ की,,, ( जय जय जय )
बोलो जटाधारी की,,, ( जय जय जय )
तीन लोक के, करता धर्ता, "सब लोगों के स्वामी
नंदी गण की, करे सवारी, "शंकर अन्तर्यामी
लीला अपनी, आप ही जाने
, समझ ना, हम को आए,,,
बोलो कैलाश पति की,,, ( जय जय जय )
बोलो त्रिशूल धारी की,,, ( जय जय जय )
नील कंठ, कहलाते भगवन, "ग़ल सर्पों की माला
शिव शिव शिव शिव, करे शिव भोले, "कर्मा रोपड़ वाला
कमर सजे, सुंदर मृगशाला
, तन पे, भस्म रमाए,,,
बोलो आशुतोष की,,, ( जय जय जय )
बोलो भोले नाथ की,,, ( जय जय जय )
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


