
भोले मेरी नईया को, भव पार लगा देना
मैं आपके हाथों में
, मेरी विगड़ी बना देना,,,
भोले मेरी नईया को,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तुम शँख बजा कर के, दुनियाँ को जगाते हो
डमरू की मधुर धुन से, सदमार्ग दिखाते हो
मैं मूर्ख सब मेरे
, अवगुण को भुला देना,,,
हर ओर अँधेरा है, तूफानों ने घेरा है
कोई राह नहीं दिखती, बस तुझपे भरोसा है
एक आस लगी तुमसे
, मेरी लाज बचा देना,,,
हे जगदम्बा के स्वामी, देवादि देव नमामि
सबके मन की तुम जानो, शिव शंकर अंतर्यामी
दुःख आप मेरे मन का
, महादेव मिटा देना,,,
महादेव जटा में तुमने, गंगा को छुपाया है
माथे पे चन्द्र सजाया, विषधर लिपटाया है
मुझे नाथ गले अपने
, महाँकाल लगा लेना,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
