
भोले शंकर की शरण में आ,
जीवन तेरा ये संवर जायेगा,
भव सागर में जो अटकेगा,
वो बेडा पार उतर जायेगा,
नाम मेरे शम्भू का इंसान जो एक बार लेता है,
वो है भोला भाला बदले में मुँह माँगा वर देता है,
उनकी दया जो हो जाये,
तेरा घर खुशियो से भर जायेगा,
नाथ है नाथो का कैसा अनोखा रूप धारा है,
हाथ में भोले के जीवन मरण का खेल सारा है,
ध्यान लगा ले चरणों में
बाबा तुझ पर किरपा कर जायेगा,
द्वार पर भोले के आके जरा एक बार अजमा ले,
मांगना फिर क्या है लख्खा फिर तू चाहे सो पाले,
ऐसे दयालु है भोले अरे ऐसे दयालु है भोले,
सब दुखड़े सरल तेरे हर जायेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
