
मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना,
भूल से कोई पाप मुझसे हो जाये माँ,
मेरी चूक से नजर हटाये रखना,
पूजा की रीति बिधि पद्धति ना जानू माँ,
मेरे दिल में भाव जगाये रखना,
मंत्र ना जानू मईया भक्ति ना जानू मैं,
इस दास को चरण लगाये रखना,
मैं बुद्धि हीन मईया बालक तेरा,
मेरे सिर पर हाथ लगाये रखना,
दुनिया से हारा मईया तेरे पास आया हूँ,
नैया दास की पार लगाये रखना,
आभार : ज्योति नारायण पाठक
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



