
तेरी निहारु बाट मईया आ जाओ,
सुन कर मेरी पुकार मईया आ जाओ,
भटक रहा हुँ मारा मारा,
मईया मुझको दे दो सहारा.....
करदो बेड़ा करदो बेड़ा करदो बेड़ा पार मईया आ जाओ,
बिन दर्शन है व्याकुल अखिया,
चैन ना पाए सारी रतिआ…….
दे दर्शन इक दे दर्शन इक दे दर्शन इक बार मईया आ जाओ,
बिच भवर मे नैया मेरी,
राखो लाज मईया अब मेरी…..
कष्ट निवारो कष्ट निवारो कष्ट निवारो आप मईया आ जाओ,
सुनकर मेरी पुकार मईया आ जाओ…
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





